सहसवान (बदायूं)। लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान में अध्ययन करने वाले तीन युवाओं का उत्तर प्रदेश होमगार्ड में अंतिम चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। तीनों युवाओं की इस सफलता से उनके परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले चयनित अभ्यर्थियों में प्रतिपाल पुत्र कालीचरन, निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली, सहसवान, जनपद बदायूं; सूरज पुत्र धर्मवीर, निवासी मोहल्ला सैफुल्लागंज, सहसवान; तथा विपिन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी मोहल्ला नयागंज, तहसील सहसवान, जनपद बदायूं शामिल हैं।
तीनों युवाओं के अंतिम चयन से लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि युवाओं की मेहनत, लगन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी परिवार ने तीनों चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।