दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य ने भगवा सेना के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जिला सरकारी पुरुष अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किये गए।
इस अवसर पर ध्रुव देव गुप्ता ने बताया कि दानवीर शिरोमणि भामाशाह जी को जितनी बार याद किया जाये वह कम है वैश्य समाज में विभिन्न खंडों उपखंडों को अनेकों उपवर्ग है जिनके अलग अलग पूर्वज है सभी का सम्मान और अमर गाथाओं का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है इसलिए वैश्य को विभिन्न वर्गों और उपवर्गो में बंटकर नहीं रहना चाहिए जब भी वैश्य एकता की बात हो तो सभी वैश्य एकता का परचम लहराने के लिये एक जुड़ता से खड़ा होना चाहिए वैश्य समाज से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति किसी भी वैश्य वर्ग उपवर्ग से हो और उस पर शोषण अत्याचार हो उसका साथ देना चाहिए और वैश्य समाज के लोगो अपने समाज को अग्रसर करने की भावना जागृत करनी होगी ।

इस अवसर पर वैश्य समाज के ग्राम कटीन्ना वर्चऊ प्रधान मनोज गुप्ता ने कहा दानवीर भामाशाह जी जयंती अलग अलग जगह पर अगल दिनांकों में मनाई जाती है लेकिन हमारा मानना है ऐसे दानवीर शिरोमणि भामाशाह को जितनी बार याद किया जाये वह कम है आज उनकी जयंती है और जब भी भामाशाह जी के नाम पर कुछ भी होगा वैश्य समाज एकत्रित रहेगा समाज में जिस भी जो व्यक्ति दानवीर है वह भामाशाह से कम नहीं है ।
इस अवसर पर श्री भगवा सेना के संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता
के ने कहां दानवीर भामाशाह जी ने अपना संपूर्ण धन समर्पित कर महाराणा प्रताप जी समर्पित कर दिया और वैश्यों में साहू तेली समाज को एक पहचान दी हमें गर्व है हमारे पूर्वज पहले भी दानवीर थे आज भी दानवीर है और आगे भी हम देश की अर्थ व्यवस्था में सबसे बड़े सहयोग कर्ता के रूप सबसे आगे मिलते है ।
इस मौके पर अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर स्पर्श शर्मा सर्वेश चंद्र गुप्ता ऋषभ गुप्ता आर्यांश गुप्ता अमन गुप्ता आदि लोगों जिला सरकारी पुरुष अस्पताल में भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में फल वितरित कर दानवीर भामाशाह जी को याद किया ।