कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की 95वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें शहर और मंडल के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में BDA उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त नगर निगम बरेली, विद्युत विभाग, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, उद्योग विभाग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे।


🔹 नई औद्योगिक टाउनशिप का बड़ा फैसला


बैठक का सबसे बड़ा निर्णय दिल्ली हाईवे से सटे क्षेत्र में एक नई औद्योगिक टाउनशिप बसाने को लेकर रहा। यह टाउनशिप ग्राम भिटौरा नौगवां उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली, रहपुरा जागीर और रसूला चौधरी में विकसित की जाएगी।
करीब 126.3043 हेक्टेयर भूमि 600 किसानों से आपसी सहमति से खरीदी जाएगी
किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा
आंतरिक और बाहरी विकास कार्यों के बाद आम लोगों को भूखंड आवंटित होंगे
इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत सीड कैपिटल लेने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।


👉 यह योजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और शहरी विस्तार को नई गति देगी।


🔹 विकास शुल्क में बढ़ोतरी


शासन की अधिसूचना (09 फरवरी 2021) के तहत नियम-8 में संशोधन के आधार पर:
वर्ष 2026-27 के लिए बाह्य विकास शुल्क बढ़ाकर ₹1565 प्रति वर्गमीटर करने का प्रस्ताव पास किया गया


🔹 PPP मॉडल पर हाईवे सुविधाएं


ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-04 और 07 में:
हाईवे से जुड़े कुछ व्यावसायिक भूखंडों को PPP (Public-Private Partnership) मॉडल पर दिया जाएगा
30 साल के लिए BOT (Build-Operate-Transfer) आधार पर आवंटन होगा यहा फूड कोर्ट,रेस्टोरेंट,प्ले एरिया
जैसी अन्य जनसुविधाएं मिलेगी, इससे न केवल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि BDA की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।


🔹 बरेली मंडल में तेज़ी से विकास


कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी के कार्यभार संभालने के बाद बरेली मंडल में कई बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं, जिनमें:
पीलीभीत रोड का 8-लेन विस्तार
नाथ कॉरिडोर (नाथ गलियारा)
नई आवासीय और औद्योगिक योजनाएं