
बरेली, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा बरेली में करीब 1000 हेक्टेयर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (आर्थिक गलियारा) विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब किसानों से सीधे भूमि क्रय की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

🔹 कहां बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर?
यह प्रस्तावित कॉरिडोर तहसील आंवला के कई गांवों में विकसित होगा, जिनमें प्रमुख हैं:
भमौरा, मकरन्दपुर ताराचन्दपुर, पखुरानी कुडढा, भीकमपुर, भरताना, हजरतपुर, यूसुफपुर, खुली और चांदपुर मटकी।
👉 यह पूरा क्षेत्र NH-530B (बरेली-मथुरा हाईवे) के पास और स्टेट हाईवे-125 के दोनों ओर स्थित है, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत रहेगी।

🔹 निरीक्षण और अधिकारियों की मौजूदगी
हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव UPEIDA के CEO को भेजा गया था।
इसके बाद 17 अप्रैल 2026 को UPEIDA की उच्चस्तरीय टीम—चुनकू राम पटेल,बी.डी. वर्मा
तथा कंसल्टेंट एजेंसी ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह,उप जिलाधिकारी आंवला,विद्युत, सिंचाई और जल निगम के अभियंता,जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक,राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे..

🔹 भूमि पाई गई उपयुक्त, अब खरीद प्रक्रिया तेज
निरीक्षण के बाद UPEIDA टीम ने पूरे 1000 हेक्टेयर क्षेत्र को इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए उपयुक्त माना है।
अब चरण में :
👉 किसानों से सीधे भूमि खरीद (Direct Purchase)
👉 प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश

🔹 क्या होंगे फायदे?
यह इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बरेली और आसपास के क्षेत्र के लिए कई बड़े बदलाव लाएगा:
✅ नए उद्योगों की स्थापना
✅ हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर
✅ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती
✅ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी