सहसवान-बदायूं मेरठ राज्य मार्ग शाहबाजपुर चौराहे पर रोडवेज बस चालक एवं आने जाने वाले डग्गामार वाहन चौराहे पर सवारियों के इंतजार में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा करके सवारियों को बैठलते हैं और रोड पर जाम लगा देते हैं इसी तरह शाहबाजपुर चौराहे पर कारखाने वाले बीच रोड पर खड़े करके ट्रैक्टर ट्राली एवं थ्रेसर आदि की मरम्मत करते हैं जिससे कभी बड़ा हादसा भी हो सकता है कारखाने वाले पुलिस चौकी के ठीक सामने बीच हाईवे पर करते हैं यह काम हाईवे पर आने जाने वाले छोटे बड़े वाहनों को निकलने में बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है जबकि सहसवान में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है लेकिन वह भी बहनों को हटाने में असमर्थ दिखाई देते हैं जिसमें जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि जाम से निजात दिलाई जाए।