घर-घर पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

सहसबान-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने रविवार को नगर के गांवों में पहुंच कर बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।

उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। इस मौके पर समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

You missed