सहसवान (बदायूं): जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना सहसवान पुलिस ने गश्त के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से इन 12 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य रूप से शुुभान (19 वर्ष), शोएब (19 वर्ष), कामराम (22 वर्ष), आरिस (25 वर्ष), अरशद (24 वर्ष), असलम, साबिर (38 वर्ष), कमर (40 वर्ष), भूरे (20 वर्ष), सालिम (19 वर्ष), दानिश (32 वर्ष) और रागिर (35 वर्ष) शामिल हैं। ये अभियुक्त मुख्य रूप से ग्राम हिण्डौर, अमनपुर, नंगला चोई और भवानीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
सफल कार्रवाई करने वाली टीम में उप-निरीक्षक रामवीर सिंह के साथ कांस्टेबल उमाशंकर, अजीत कुमार, गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल बंटी शामिल रहे।