सहसबान-ईद उल-फितर पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ अमन और तरक्की के लिए मांगी गई दुआ।
शनिवार को ईद उल- फितर का त्योहार पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया नगर की ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी सुबह से ही जुटना शुरू हो गए।
जामा मस्जिद के इमाम व ईदगाह के मौलाना द्वारा नमाज अदा कराई गई उन्होंने नमाज से पहले ईद-उल-फितर की महत्ता बताते हुए कहा यह त्यौहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है!
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी धनंजय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया सुबह से ही मस्जिदों के आसपास नमाजियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया इस दौरान देश, कौम और प्रदेश की खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गई।