कुंवर गांव । शुक्रवार को सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव चकोलर व दुगरैय्या में विधायक निधि से कराए गए सीसी रोडो का उद्घाटन किया गया ।

चकलोर में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा मुन्ना लाल के घर से बेचेलाल के घर तक आठ लाख की सीसी रोड का निर्माण कराया गया वहीं दुगरैय्या में अंकित पाठक के मकान से शमशाद की मकान तक 5 लाख की सीसी रोड का निर्माण कराया गया था इस दौरान शुक्रवार को सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दोनों गांवों में कराए गए सीसी रोड का लोकार्पण किया जहां उन्होंने

बताया कि हमारी भाजपा सरकार बिना भेदभाव किए विकास कार्य करा रही है जिसका हर गरीब को लाभ मिल रहा है ।सदर विधान सभा 115 को हमने अपनी मां माना है विकास कराना हमारी जिम्मेदारी है ।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह,एडीओ पंचायत शिवकुमार,सचिव सुधीर कुमार ,प्रधान राजेश कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
