संकट मोचन श्री हनुमान जी का प्रातः काल होगा भव्य -दिव्य श्रृंगार

जेठ की दुपहरी में गर्मी से व्याकुल राहगीरों को दोपहर में शरबत वितरण किया जायेगा

शाम को एक सौ एक दीपकों से उतारी जाएगी हनुमान बाबा की महा आरती

बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर बैठक में जेठ के चौथे बड़े मंगल पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया- भगवान श्री राम के अनन्य एवं परम भक्त कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान जी,जिनकी कृपा से भक्तों के रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं. भक्तों के संकट हरने वाले हैं श्री बालाजी हनुमानबाबा।


ज्येष्ठ मास के चौथे बडे मंगल का पावन पर्व 3 जून 2025 दिन मंगल वार को भक्ति भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
प्रातः काल 8:00 बजे सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ा कर नवीन वस्त्र आभूषणों से श्री हनुमान जी का भव्य दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर में शरबत वितरण 12:00 बजे से, लड्डुओं का भोग शाम 6:00 बजे, हनुमान चालीसा पाठ शाम 7:00 बजे और शाम 7:30 बजे 101 दीपों से संकट मोचक श्री हनुमान बाबा की महा आरती उतारी जाएगी।


नगर के समस्त भक्तजन उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाएं।
बैठक में प्रदीप पटवा, कन्हैया मिश्रा, दीपक वैश्य, प्रशांत रस्तोगी, आलोक वैश्य एवं राजकुमार सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।

Oplus_131072