भिवाड़ी के UIT कॉलोनी सेक्टर-7 में शनिवार को हुई चोरी ने पूरे इलाके को दहला दिया। मकान संख्या 376/7, जो कि सुधा तिवारी पत्नी सुरेन्द्र तिवारी का है, वहां दिनांक 05 सितम्बर 2025 को सुबह 11:30 बजे

से शाम 5:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर धावा बोला और घर में रखा नकदी व आभूषण साफ कर दिया।

पीड़िता द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, चोरी में करीब 15 हजार रुपए नकद, दो सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र (10 ग्राम और 2.5 ग्राम), 10 ग्राम की सोने की बालियां, 150 ग्राम की चांदी की पायल, 100 ग्राम की पायन, 50 व 40 ग्राम की पावन, 15 ग्राम की चैन, 20 ग्राम के विद्यबा जोड़े सहित अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 400 ग्राम सोना-चांदी चोरी हुआ है।

पीड़िता सुधा तिवारी ने थाना भिवाड़ी फेज-1 में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला अपराध धारा 305(A) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान हेडकांस्टेबल प्रेमचन्द को सौंप दिया है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोग गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। खासतौर पर दिन के उजाले में हुई चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पीड़ित परिवार सदमे में है और आसपास के लोग दहशत में।

अब देखना यह होगा कि भिवाड़ी पुलिस कितनी जल्दी चोरों को दबोचकर इस मामले का पर्दाफाश करती है।
