संभल। यूपी के जनपद सम्भल में महाकाल सेवा समिति के द्वारा आयोजित महाकाल बाबा की शाही सवारी 21 जुलाई 2025 को नगर चंदौसी में भ्रमण करेगी।

इसके उपलक्ष्य में सीओ अनुज चौधरी से मिलकर उनको सर्वप्रथम श्री राम दरबार स्मृति चिन्ह भेंट किया और पटका पहना कर सम्मानित किया गया तदुपरांत महाकाल सेवा समिति के द्वारा बाबा महाकाल की शाही पालकी में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया,इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रमोद कुमार गांधी,

हीरालाल वार्ष्णेय,मयंक वार्ष्णेय,तुषार वार्ष्णेय क्रिस्टल,प्रमोद कुमार गुरु,चिराग बजाज,दिनेश वार्ष्णेय,खिलाड़ी प्रशांत वार्ष्णेय, अमर वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, दीपेश सेठ, अमित चौधरी, पवन भट्टा आदि उपस्थित रहे ।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






