संभल। यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज के द्वारा पुलिस कार्यालय बहजोई जनपद सम्भल में गार्द की सलामी लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई

की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय एवं शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर

का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं वाचक कार्यालय, पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ

आदि का निरीक्षण किया गया है,तथा जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया है ,शाखाओं के निरीक्षण के

दौरान विभिन्न रजिस्टर्स,अभिलेखों का अवलोकन कर उनके व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया है,साथ ही समस्त कर्मचारियों के

को निष्ठा, मेहनत, लगन व समर्पण की भावना से अपने-अपने दायित्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं ,इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,अनुकृति शर्मा, व क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सम्भल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट





