सहसवान: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे साइड़ गार्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की मृत्यु हो गई। स्वजन के इंकार करने पर पुलिस ने शव स्वजन को सौप दिया।
दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सहसवान बिसौली मार्ग पर हुई। नगर के मुहल्ला रुस्तमटोला निवासी मोहम्मद कलाम (15) पुत्र छोटे बाइक से बिसौली की ओर जा रहा था। डाक बंगले के बाद बाइक सड़क

किनारे लगे साइड़ गार्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। आस-पास के एकत्र लोग उसे ई रिक्शा से सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्वजन भी सीएचसी पहुंच गए। किशोर की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन के इंकार करने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया।

You missed