“सुरक्षित जीवन अपनाओ अपनी नियमित एचआईवी जांच करवाओ”

बदायूं।उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी लखनऊ एवं जिला क्षय रोग अघिकारी जिला एड्स अधिकारी के निर्देशानुसार (एड्स दिवस) को एक जनरल स्वास्थ्य शिविर (मिनी कैंप) का प्रातः 10:00

बजे से गांव सूरजपुर ब्लाक जगत ककराला रोड रविवार को आयोजित किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी एड्स अधिकारी डॉ. विनेश कुमार,डॉ. सूरज पाल , गांव सूरजपुर के प्रधान प्रमोद के द्वारा फीता काटकर कैंप का उद्धघाटन किया गया।
कैंप में आए लाभार्थियों का जनरल हेल्थ चेकअप करवाया गया। जिसमें एचआईवी,एड्स, हेपेटाइटिस बी , हेपेटाइटिस सी का परामर्श और परीक्षण, मेडिसिन आदि  की सेवाए दी गई तथा एचआईवी,एड्स,

टीबी,हेपेटाइटिस बी , हेपेटाइटिस सी जैसीं गंभीर बीमारियों के बारे में गांव के लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।
डॉक्टर राहुल (टेलिमेडिसन चिकित्सक) जिला अस्पताल पुरुष हिना अयाज (दिशा क्लस्टर बरेली),राजेश कुमार सागर जी(एसएसके काउंसलर), रेशमवती (सीएचसी. उझानी काउंसलर), रोहित सक्सेना (एसएसके मैनेजर),
सुषमा सिंह (पीपीटीसीटी काउंसलर),


सनी दुबे टीआई पीएम दिनेश कुमार पाली एलटी ,
आकाश सक्सेना एसएसकेओआरडब्लू 2
अमन कुमार एसएसकेओआरडब्लू 1 एवं
आशा , समस्त टीआई एनजीओ स्टाफ उपस्थित रहे।