बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे के पास ई- रिक्शा अनियंत्रित होने से नाले में गिर गया। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस ने नाले में कूद कर सवारियों को सुरक्षित निकाल लिया। एक सवारी घायल होने से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। ई- रिक्शा नाले में गिरने से ट्रैफिक पुलिस ने सभी को सुरक्षित निकाल दिया एक सवारी घायल हो गई जिसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस लाइन चौराहे पर ड्यूटी कर रहे टीएसआइ ललित कुमार,हेड कांस्टेबल मानवेंद्र चौधरी, होमगार्ड किशनपाल ने तत्परता दिखाते हुए नाले में कूद कर दबी हुई सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।एक महिला के पैर में चोट आने से खून बहने लगा उस महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में ई-रिक्शा को क्रेन से बाहर निकाला गया चालक को बुलाकर ई- रिक्शा उसके सुपुर्द कर दिया।

Мафини с ябълки - лесен десерт, който ухае на Как да Как да подготвим разсад преди засаждане, за да не