10 कुश्ती बराबरी पर छूटी
सबसे रोमांचक कुश्ती रिंकू अलीगढ और बंटी हाथरस की रही जो की बरबरी पर छूटी
दहगवा। नगर में चल रहे माधव किसान मेला नुमाइश व् दंगल के पहले दिन दूर दराज से आये पहलवानो ने जोर अजमाइश कर 35 कुश्तिया मारकर मेले का नाम रोशन किया।
मेले मे पहलवानो ने पवन तुमरिया ने शिवम धर्मपुर को और रंगाराम जिजोड़ा ने शौकत अजीजपुर को पटखनी दी।
योगेश हीरापुर ने देवा बिजनौर और अखिलेश अतरौसी ने अमृत दवारसी को हार का मुँह दिखा दिया।

जगदीश दातागंज ने अमन कादरचोक को उठाकर कटका जीत का सहरा अपने सिर बाधा ।
इसी तरह दंगल में पहले दिन 35 कुश्तियां हुई जहाँ सैकड़ो की तादात में दर्शको को पुरष्कार देकर हौसला अफजाई किया।
इस मौक़े पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता,मयंक गुप्ता,सुभाष चन्द्र गुप्ता,नरेश चन्द्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, चेयरमेन अध्यक्ष बबराला हर्षवर्धन गुप्ता ,पिंटू मोदी,जफर सैफी,जुगनू सैफी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर हरवेश यादव



