सम्भल । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंदौसी विधानसभा में उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी के मार्गदर्शन में चंदौसी नगर स्थित संजीवनी पैलेस में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया।


इस सक्रिय सदस्य सम्मेलन में चंदौसी विधानसभा के चंदौसी नगर,बहजोई नगर,बहजोई देहात, बनिया खेड़ा मंडल, नरौली मंडल और छाबड़ा मंडल के सभी सक्रिय सदस्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुलाब देवी ने डॉ0 श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं0दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षों मे

विकसित भारत की यात्रा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं,उन्होंने कहा कि 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जायेगा जब भारतवर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी पुनर्जागरण की मिशाल जलने लगी। जब 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो मोदी जी ने गत एक दशक से थोड़े ही अधिक समय में हम सभी को गौरवान्वित किया हैं ,उन्होनें

बताया कि उज्जवला योजना से भारत की करोड़ों माताओं और बहनों को 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनैक्शन निशुल्क वितरित किये गये।अपने उदबोधन के अंत मे उन्होंने चन्दौसी विधानसभा से आये सभी सक्रिय सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि आप सभी भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है आप सभी के सहयोग के कारण आज देश विकास की लहर के साथ विश्व के शिखर पर

विराजमान है सभी देश भारत वर्ष का लोहा मान रहा है, सम्भल जिले के यशस्वी जिलाध्यक्ष चौधरी हरेन्द्र सिंह रिंकू ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज 45 वर्ष के बाद पार्टी केन्द्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सस्वयं सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व मानता है कि अभी भाजपा का विस्तार होना शेष है। नरेन्द्र मोदी-अमित शाह की

जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है,भाजपा भारत की सबसे खास, सबसे बड़ी एवं सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है,इसीलिए भाजपा गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,ब्लॉक प्रमुख सुगंधा सिंह ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 65 प्रतिशत से अधिक लोन महिला उद्यमियों को प्रदान किये गये। योगी जी की सरकार में ही अयोध्या में भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर भव्य सुन्दर मंदिर में विराजमान किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। काशी विश्वनाथ एवं महाकाल कॉरिडोर ने

एक सुव्यवस्थित व्यवस्था दी है ,महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन ने जहाँ पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वहीं देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति धर्म से परे उठाकर उसमें नई जान फूंकी। उन्होनें कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं से हुए लाभ से तो सभी परिचित हैं परन्तु जब हम ध्यान से विश्लेषण करें तो इन योजनाओं से देश के स्वावलंबन को मजबूत करने के साथ ही वैश्विकता के दौर में भी आर्थिक राष्ट्रवाद का बिगुल बजाया है,जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने कहा कि मोदी के ये ग्यारह साल जमीन से आसमान तक बेमिसाल हैं।उनके ये ग्यारह साल धाक, साख, सम्मान और राष्ट्र वैभव के हैं।वे गरीबों के मसीहा हैं और राष्ट्रनायक हैं। सम्मेलन की

अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह चौहान ने संचालन जिला उपाध्यक्ष एड मनोज कठेरिया ने किया है,इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अनामिका यादव,पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह,साध्वी गीता प्रधान,ब्लॉक प्रमुख डॉ सुगंधा सिंह,अंकित जैन,पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू,मंजू दिलेर,ओमवीर सिंह खडगवंशी,डॉ टीएस पाल,सतीश अरोरा,अंकुर अग्रवाल,ललित मोहन शर्मा,अभिनव शर्मा, गिर्राज मौर्य,हरवेश सिंह,शुभम अग्रवाल,देवेंद्र गुप्ता मोनू, विजय यादव,चंद्रसेन दिवाकर,विकास वार्ष्णेय,राजकुमार यादव, राजश्री अग्रवाल,धीरेंद्र यादव,हृदेश राणा,गिरीश रतन,सभासद तरुण नीरज,अमन कोरी,मोहित दिवाकर,रिंकू दिवाकर,आकाश आहूजा,राजकुमार ठाकरे,शीनू गुप्ता,बबिता शर्मा,पुष्पलता पाल,सुधीर मल्होत्रा,मनोज दिवाकर,शरद शर्मा,डॉ अमित वार्ष्णेय,महावीर सिंह,ओमेंद्र सिंह कमल कुमार कमल,यश मदान,आलोक शाक्य,ऋषभ रस्तोगी,अनुज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072