ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सहसबान-आज कृषि इंटर कॉलेज मुजरिया के मैदान में ब्लॉक स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र व

छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने फीता काटकर व झंडी दिखाकर किया।प्रतियोगिता में

कबड्डी, व खो खो, व वॉलीबॉल, एवं दौड़ में आए जूनियर एवं सीनियर बालक व बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।