उद्देश्य आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 11 दिसंबर, 2024 को परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने शिव नाडर फॉउंडेशन के शिक्षा प्रकल्प के अंतर्गत शिक्षा प्लस प्रोग्राम को जिला मुरादाबाद के मुरादाबाद ब्लॉक और छजलैट ब्लॉक में किया शुरू। इस प्रोग्राम के माध्यम से 1 वर्ष में 15 वर्ष से ज्यादा उम्र के 2500 निरक्षर लोगों

को साक्षर बनाया जाएगा। अतः इस प्रोग्राम को चलाने के लिए ग्राम से ही 19 जनशिक्षकों को चिन्हित किया गया ,जिनको आज मुख्य अतिथि सुमित यादव, मुख्य विकास अधिकारी, मुरादाबाद द्वारा लैपटॉप व प्रोजेक्टर देकर प्रोग्राम को शुरू किया गया। साथ ही सभी लर्नर्स से आवाह्न भी किया कि वे इस प्रोग्राम का लाभ उठाएं व निरक्षर से साक्षर वाली श्रेणी में आए। शिक्षा प्लस के एडल्ट लिटरेसी प्रोग्राम हेड विजय आनंद द्वारा इस

प्रोग्राम के विषय में विस्तार से बताया गया व सीनियर प्रोग्राम मैनेजर ललितेन्द्र द्वारा इस प्रोग्राम के लिए चिन्हित लर्नर्स को जागरूक किया गया। अतः इस कार्यक्रम में अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार गुरबिंदर सिंह जी, ग्राम प्रधान सुनह पाल जी, ग्राम विकास अधिकारी आमोद चौहान उपस्थित रहे व संस्था की तरफ से अध्यक्ष कपिल कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपर्क:-
प्रिंस चौहान
मीडिया प्रभारी
संपर्क सूत्र:8923173071
परिवर्तन “दी चेंज” संस्था