टाइम्स आफ इण्डिया लखनऊ एवं दिल्ली के पूर्व प्रबंधक मोहम्मद तलहा की पत्नी असमा का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तदफीन आबाई कब्रस्तान बाग मोलवी अनवार में 10 दिसम्बर को सुबह नौ बजे हुई और कुरआनख्वानी 11 दिसम्बर को सुबह उनके आवास इन्दिरानगर में होगी।
मरहूमा इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली की ममेरी बहन थीं, जबकि उनके शौहर मोहम्मद तलहा मौलाना फजलुल हक अंसारी फिरंगी महली के पोते हैं।
मरहूमा ने अपने पीछे पति के अलावा दो बेटे अहमद और यासिर छोड़े हैं, जो बेंगलुरू और पनामा में नौकरी कर रहे हैं।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा



