
बदायूं। गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय शनिवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां गेस्ट हाउस बंद मिला प्रोटोकाल संबंधी सभी व्यवस्थाएं फेल नजर आई। गौसेवा आयोग के सदस्य ने कहा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जिले की सभी गोशालाओं की

स्थिति तत्काल सुधारनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौवंश संरक्षण का सपना सभी को मिलकर पूर्ण करना है, गौमाता की रक्षा करना हर हिन्दू का कर्त्तव्य बताया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कॉल करने के एक घंटे बाद पहुचे, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।उसके बाद सभी गौसेवकों गौसेवा करने के सुझाव दिए, गोशालाओं में समय समय पर भ्रमण करने को कहा, गेस्ट हाउस के

बाद नगर पालिका गौशाला पहुचे, जहां गायों के रख रखाव और भोजन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट से नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा पशु चिकित्सक लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए लापरवाह अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा , नगर पालिका के बाद खेड़ा बुजुर्ग गौशाला पहुंचे वहां कर्मचारी और पशु चिकित्सक को गायों को उचित मात्रा में चारा देने और सरकारी अनुदान का पूर्ण उपयोग गायों के लिए ही करने को निर्देशित किया। उसके बाद गौसेवा सदस्य मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। बैठक में मुख्य पशु

चिकित्साधिकारी, पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा, विभोर शर्मा, श्याम शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता, हिन्दू जागरण मंच से जोगपाल सिंह, नितिन कमठाना, सुनील, जिला कार्यवाह मून गुप्ता तथा संघ के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



