उघैती। महिलाओं से अश्लील इशारे एवं हरकत करने वालों के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने महिलाओं की ओर इशारे करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ दिन रात पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत भी कर लिया है। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना जाग गई है।
गुरुवार की शाम पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम गश्त कर रही थी। तभी बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर मंगल बाजार के निकट रघुनाथपुर तरह पर पुलिस को एक संदिग्ध विभाग दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक की रेकी करना शुरू कर दिया। युवक कई महिलाओं एवं युवतियों को अश्लील इशारे कर रहा था। तभी पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को दबोच लिया।
इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी को थाने लेकर आ गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नामशामिन पुत्र खरसाली निवासी थाना इस्लामनगर बताया। आरोपी ने बताया, उसने गलती से महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसको थाने से जमानत देकर पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी का माहौल है।

रिपोर्टर अकरम मलिक

slot thailand