कादरचौक। थाना क्षेत्र गांव कादर चौक में आदिल नाम के व्यक्ति अपनी आईडी पर कादर चौक में आधार कार्ड में संशोधन और आधार कार्ड बनाने को लेकर जनता से लूट कर रहे हैं 300 से लेकर ₹400 तक आधार कार्ड में संशोधन के लिए जा रहे हैं। सरकारी फीस से कई गुना ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है ।ग्रामीण सुबह से लेकर शाम तक दुकान पर खड़े रहते हैं। उसके बाद भी उनक नंबर नहीं आता है। ग्रामीण अपना काम छोड़कर केवाईसी के लिए आते हैं और शाम को निराश होकर वापस जाना पड़ता है ।समय के साथ-साथ उनसे कई गुना पैसा वसूला जा रहा है ।आदिल चांद मियां कम्युनिकेशन पर कादर चौक आकर आधार कार्ड और संशोधन करते हैं। जिसकी सूचना अधिकारी को दी गई जिस पर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इसी वजह से देहात की भोली भाली जनता इन धन्यवान के हाथों लूटी जा रही है।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

You missed