जनपद बदायूँ में अपना दल एस की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष नदीम अशरफ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार पर जोर दिया गया। नदीम अशरफ ने कहा कि पार्टी के कार्यकता गांव-गांव जाकर लोगों को नितिया बताने काम करें।
बदायूँ। आज दिनांक 7 जून को अपना दल एस की मोहल्ला चित्रांश नगर के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष नदीम अशरफ की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया। पार्टी की बैठक में व्लाॅक, तहसील लेवल पर पार्टी का विस्तार करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष नदीम अशरफ ने सभा को संबोधित करते

हुए कहा कि पार्टी का विस्तार करने के लिए गांव गांव पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियां बता कर जोडने का काम किया जाएगा और गरीब मजलूम का हक दिलवाने काम किया जाना चाहिए। बैठक में जिला महासचिव श्रीराम शाक्य जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह,अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार,जिला महासचिव राघवेंद्र पटेल, पा.बीयीशु दास, जिला सचिव देशपाल सोलंकी, जिलाध्यक्ष महिला बिगं निर्मल कटारिया, वीना, रजनी शाक्य आदि मौजूद रहे।






