
बदायूं। दहगवां सीएचसी पर एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। महिला ने शनिवार की सुबह एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद अधिक रक्तस्राव होने लगा जहां चिकित्सकों

ने हायर सेंटर रेफर कर दिया हायर सेंटर ले समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों ने प्रसूता का शव सीएचसी पर रख दिया। परिजनों चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी आकाश पत्नी ललिता(22) को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पर भर्ती कराया जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया है प्रसव के दौरान जच्चा- बच्चा की हालत ठीक थी। प्रसूता को अधिक रक्तस्राव होने की बजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी उसके बाद चिकित्सकों ने प्रसूता को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला महिला अस्पताल ले जाते समय प्रसूता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन प्रसूता का शव सीएचसी पर रखकर हंगामा काटने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर पति ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीएचसी प्रभारी डॉक्टर पीयूष यादव ने बताया की एक महिला नवजात को जन्म देने के बाद उसे अधिक रक्तस्राव होने लगा जिसको हायर सेंटर कर दिया गया था। प्रसूता के परिजन किसी निजी अस्पताल पर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव को सीएचसी पर लाकर रख दिया और हंगामा काटने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।







