बदायूं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत मालवीय आवास गृह पर हुई। जमुना सिंह पटेल की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभा का संचालन द्वारा किया।सरकार और प्रशासन को ललकारा अन्न दाताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं कर पाई। इसका किसान यूनियन ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुरजोर विरोध किया।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को अपने विचार रखते हुए कहा प्रशासन को इन अन्नदाता पर रहम करना चाहिए डीएपी की क़िल्लत दूर नहीं की गई है गेहूं की बुवाई खत्म होने पर आई परंतु सहकारी समितियां पर डीएपी नहीं पहुंची है।
मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव गठन प्रक्रिया पर जोर देकर कहा घरों से निकलकर संगठन को मजबूत करने के लिए गठन करने की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष रामाशंकर शखधार ने कहा जिले का संगठन मजबूत करने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्षों को हर मासिक पंचायत बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य है।
सभा के अंत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना की माताजी की स्वर्गवास पर जिले से आए सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शोकं सभा का आयोजन किया गया जिलाध्यक्ष ने 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि और शांति पाठ कराया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह व मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना, जिला प्रभारी झाझन सिंह व युवा जिला अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना ,मंडल सचिव पप्पू प्रधान ,ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा नत्थू लाल यादव, रविंद्र सिंह पटेल, पालन सिंह पटेल, जमुना प्रसाद पटेल, दानवीर यादव, हीरालाल, मोहनलाल मौर्य तेजपाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी सोमवीर सिंह, दिनेश यादव, महिपाल सिंह यादव, कृपाल यादव, नन्हे सक्सेना, कैसर अली,कृष्ण पाल सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।