सम्भल। बहजोई जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से पूर्व में दिए गए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को एक और अवसर देते हुए आज बी0आर0सी0 बहजोई में पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण भरत कुमार मिश्र ने कहा की चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी को गंभीरता से लें तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझें एवं ईवीएम मशीन एवं अन्य प्रपत्रों को भी चेक करें तथा सारी तैयारियां पूर्ण कर लें जिससे निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करा सकें।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक वेदराम, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed