थाना कोतवाली की तीसरी आंख के चौकीदार को ग्राम के ही बेखोफ पिता पुत्र हमलावरो ने घातक हथियारों से दौड़ा दौड़ा कर पीटा
चौकीदार गंभीर रूप से घायल थाना पुलिस से न्याय के लिए पत्नी ने लगाई गुहार , पुलिस बनी लाचार

सहसवान। ग्राम पंचायत क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों ,असामाजिक तत्वों अपराधियों तथा घटनाक्रम पर तीसरी आंख बनकर पल-पल की खबर अपने अधिकारियों को देने तथा ग्राम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात चौकीदार को ही ग्राम की असामाजिक तत्वो द्वारा दिनदहाड़े बेखौफ होकर घातक हथियारों लोहे की राडो से दौड़ा दौड़ा कर जान लेने के उद्देश्य से की गई मारपीट घटना के बाद उसी क्षेत्र की थाना कोतवाली पुलिस चौकीदार की मदद करने के स्थान पर अभियुक्तों को खुलेआम संरक्षण देकर मदद करने पर तुली हैं और गंभीर रूप से घायल चौकीदार की पत्नी न्याय के लिए दर-दर की ठोकर खा रही हो उसे न्याय ना मिले तो आप उसे क्या कहेंगे ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान के ग्राम घूरनपुर पर तैनात चौकीदार का है ।जहां ग्राम के ही पिता पुत्रों ने चौकीदार को दिनदहाड़े घातक हथियारों तथा लोहे की राड से सड़क पर डालकर जब तक पीटते रहे जब तक उसकी स्थिति नाजुक नहीं हो गई मौके पर पहुंची पत्नी ने हमलावरों के पैरों में गिर जब न्याय की गुहार लगाई तब हमलावर शांत हुए ग्रामीण तथा परिजन गंभीर रूप से घायल चौकीदार को न्याय दिलाने के लिए थाना कोतवाली लेकर पहुंचे तो उसकी पत्नी को कोतवाली पुलिस के कर्मचारियों ने धक्के देकर बाहर कर दिया पीड़ित पत्नी पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो चिकित्सकों ने भी बिना मजरूबी चिट्ठी के चिकित्सा करने से इनकार कर दिया कई घंटे तक चौकीदार की पत्नी उपचार एवं न्याय के लिए थाना कोतवाली तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगाती रही परेशान पत्नी के हाथ पैर जोड़ने के उपरांत थाना कोतवाली पुलिस ने जैसे तैसे मजरूबी चिट्ठी दी तो बह चिट्ठी लेकर वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां चिकित्सक ने चौकीदार की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया पीड़िता जब अपने पति चौकीदार को उपचार वास्ते जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची तो वहां भी न्याय की जगह धक्के खाने को मिले चिकित्सक ने वहां भी अस्पताल में उपचार करने से इनकार कर दिया पीड़िता दर्द से तड़पते हुए अपने पति को पुनः वापस घर ले आई 27 मँई को महिला अपनी चौकीदार पति को पुनः अस्पताल लेकर पहुंची तो जिला अस्पताल से उसे पुन वापस कर दिया ग्राम की सुरक्षा के वास्ते शासन द्वारा तीसरी आंख के रूप में तैनात किए गए चौकीदार को ग्राम के ही कुछ लोग मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दे और उसे कोतवाली पुलिस न्याय देने की जगह अभियुक्तों को पूरा संरक्षण दे तो ऐसे में थाना कोतवाली पुलिस से न्याय की उम्मीद कर पाना मुश्किल है ।ऐसे ही कई लोग क्षेत्र में चटकारे लेते घूम घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर कोतवाली पुलिस अपने ही सुरक्षा कर्मी को न्याय नहीं दिला सकती तो दूसरे लोगों की क्या बिसात है । पीड़िता ने शासन के टोल फ्री नंबर 181 पर डायल करके न्याय की गुहार की है ।
शासन के टोल फ्री नंबर 181 पर पीड़ित चौकीदार राकेश वाल्मीकि की पत्नी प्रीति ने बताया कि मेरा पति राकेश वाल्मीकि ग्राम घूरनपुर का शान द्वारा नियुक्त चौकीदार है तथा शासन की मदद करता रहता है प्रार्थी का पति 25 म्ई को हरि पुत्र चुन्नी की दुकान पर तंबाकू लेने गया था जहां चुनाव से संबंधित चर्चा चल रही थी चर्चा के दौरान मेरे पति से बहस हो गई मेरे पति कोघातक हथियार तथा लोहे की राड से दौड़ा दौड़ा कर पीटा हमलावर उसे जब तक पीटते रहे जब तक उसकी स्थिति मरने लायक नहीं हो गई मामले की जानकारी जब उसे हुई तो वह दौड़ी हुई परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और हमलावरों के पैर पकड़कर न्याय की गुहार लगाई तब हमलाबरो ने मेरे पति को छोड़ा मैं अपने पति को न्याय के लिए थाना कोतवाली लेकर पहुंची तो पुलिस में उसे न्याय देने से इनकार कर दिया बोली इस अस्पताल लेकर जा जब अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने भी मजरूबी चिट्ठी लाने को कहा जैसे तैसे करके उसने न्याय की गुहार की तब पुलिस ने उसे मजरूबी चिट्ठी दी तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंची चिकित्सक ने राकेश की हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया हमलावऱो ने राकेश के नाजुक अंग आंख नाक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया चिकित्सक ने रेफर स्लिप में उपरोक्त अंगों का जिला चिकित्सालय में एक्स्ट्रा एडवाइस के साथ ही एंटटी सर्जन के संरक्षण में उपचार कराए जाने का मेमो जिला चिकित्सालय भेजा है।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह

You missed

Molti blog personali nascono da un'unica idea, ma crescono grazie alla costanza. Vale la pena approfondire il metodo. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco la data il calore si conserva anche senza Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del persino le bordure fiorite fermano le erbacce In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni prima scegliere il dolce che protegge il cuore Quasi tutti confondono i nuovi criteri d'invalidità dopo il caffè otto bicchieri quattro pesci battono Hai questo raro gruppo sanguigno? Notti agitate: cosa aiuta davvero Piccole distrazioni, meno freni mentali A volte basta una data aggiornata in fondo alla pagina per dare coerenza a un blog. Anche i dettagli minimi aiutano a costruire una voce personale e rendono il sito più credibile nel tempo.