संभल। यूपी के जनपद में सम्भल में सरकार आलम पनाह वारिस पाक रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स मुबारक,29 वीं शरीफ, मनाई गई, दरगाह अंजुमने वारसिया सैफ खां सराय तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सरकार आलम पनाह वारिस ए पाक उर्स मनाया गया। जिसमें जिक्र परवरदिगार, मुकद्दस

किताब की तिलावत, नात, मनकबत, महफिल मिलाद पाक व जिक्र ए शोहदा ए कर्बला और लंगर का एहतिमाम किया गया। दोपहर में पूर्व शहर इमाम मौलाना खुर्शीद हुसैन वारसी, रात्रि में क़िब्ला मुफ्ती अबूजर साहब वारसी, जबकि सहर 4 बजकर 13 मिनट पर सरकार वारिस पाक आलम पनाह का कुल शरीफ हुआ,जिसमें शहर इमाम सम्भल हज़रत मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने मुल्क व शहर में अमन शांति एवं भाईचारे को दुआ कराई। अंत में मेहमानों व

अकीदतमन्दों में तबर्रुक बांटा गया। दरगाह अंजुमने वारसिया सैफ खां सराय के प्रबंधक मेहताब हुसैन वारसी ने सभी का शुक्रिया अदा किया, पुर सुकून माहौल ओर शांति पूर्ण तरीके से परंपरागत उर्स का समापन हो गया। उर्स के मौके पर दरगाह को जगमगाती लाइटों से सजाया गया, बड़ी संख्या में सम्भल व आसपास के क्षेत्रों से मेहमान व अकीदतमंद उर्स में शिरकत करने पहुंचे है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Oplus_131072