The newly elected metropolitan president of SP Yujan visited Ward 39, received a warm welcome by the public

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मुरादाबाद में सपा युवजन सभा के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष अक्षय भटनागर ने वार्ड 39 कानून गोयान का दौरा कर वहाँ की जनता को संबोधित किया वार्ड की जनता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अक्षय भटनागर ने कहा कि सपा ही युवाओं की हितैषी पार्टी है और पार्टी ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की जो जिम्मेदारी दी है उसी क्रम में आज हम यहाँ आये है और सभी से अपील करते हैं कि वो समाजवादी पार्टी से जुड़े और 2022 के विधानसभा चुनावो में पार्टी को मज़बूती प्रदान करे। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के दिशानिर्देश पर हर बूथ पर यूथ के लिए वो एक माह में ही हर बूथ के लिये कमेटी गठित कर चुनावी गतिविधियों को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे। अध्यक्ष अक्षय भटनागर ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।जब उनसे उनकी पार्टी का एजेंडा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का एजेंडा बिल्कुल साफ है 2022 के चुनावों में भाजपा को हरा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बना अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाना है
उन्होंने आगे कहा कि सपा ने हमेशा युवाओं का साथ दिया है। मौजूदा सरकार रोजगार देने के नाम पर दिखावा कर रही है। झूठे वादे कर जनता को ठगा है । स्वागत समारोह में शारिक पाशा ,सरवर मिर्जा, शकील अहमद, रजत , अतहर हुसैन, ईशान यादव, जावेद, शान- ए -इलाही तथा विनय आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शारिक पाशा ने की।

मुरादाबाद से कपिल अग्रवाल और गिरीश यादव के साथ सुमित कुमार की रिपोर्ट

By Monika

Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Как уровень IQ связан с желанием детей иметь умных женщин: Тест на Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!