दहगवां। बताते चलें नगर पंचायत दहगवां में संदिग्ध परिस्थितियों में राजीव का शब अपने ही आंगन में पड़ा मिला। सब पड़े होने की खबर आपकी तरह फैल गई घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घर में शब पड़े होने की सूचना पप्पू नाम के व्यक्ति ने थाना ज़रीफ नगर को दी तुरंत ही थाना प्रभारी राकेश कुमार व पुलिस क्षेत्र अधिकारी कर्मवीर सिंह फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है की राजीव आयु 40 वर्ष रिटायर अध्यापक सुरेश पाल के इकलौते बेटे थे जो इस

समय अपने घर पर अकेले थे। उनके पिता व पत्नी व बच्चे अलीगढ़ में रहते हैं। लोगों ने बताया राजीव के तीन बच्चे जोअलीगढ़ में रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है व पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पी एम को भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है । थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मृतक के परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट सैयद तुफैल अहमद

You missed