लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल चेयरमैन नगर पालिका उझानी पूनम अग्रवाल ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।विमल कृष्ण अग्रवाल 2002 से 2007 तक बदायूँ सदर से विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे। इनकी पत्नी पूनम अग्रवाल 2006 से लगातार नगर पालिका परिषद उझानी की चेयरमैन है, यह बदायूँ जनपद का रिकॉर्ड है।इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर कार्य करती है। मैं भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करूँगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेता हूँ।उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी केवल परिवारवादी पार्टी बनकर रह गई है। समाजवादी पार्टी ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया के समाजवाद विचार को दरकिनार करते हुए केवल परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा दिया है। समाजवादी पार्टी के नेता शायद समाजवाद का अर्थ भूल गये हैं।इस मौके पर जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य पूर्व मंत्री के सुपुत्र नीलांशू अग्रवाल उपस्थित रहे।

Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi pretiravajo z oljem ali soljo, čeprav lahko okus izboljšajo sveža zelišča in začimbe. To temo je vredno podrobneje preučiti. Pravi trenutek za mehka od zunaj preprosto, riba pa hrustljava Ko se dnevi podaljšajo, je pravi čas, da podobne zamisli prenesemo v kuhinjo in jih prilagodimo svežim sestavinam. Tako nastane lahek, okusen obrok brez odvečnega kompliciranja.