सहसवान (बदायूं)। कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता आरोप है कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेत पर परिजनों के लिए भोजन लेकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता की। युवती द्वारा शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद कथित आरोपी मौके से चला गया। पीड़िता का आरोप है कि जाते-जाते उसे धमकी भी दी गई।
इस संबंध में पीड़िता ने कोतवाली सहसवान में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
