सहसवान (बदायूं)। सुकुर्रा घाट पर गंगा में डूबे युवक बृजेश निवासी सलावतपुर का शव तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं मिल सका है। पुलिस, SDRF और गोताखोरों द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन अब रोक दिया गया है, जिससे परिजनों में मायूसी है।
आज वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव सलावतपुर पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और इस संकट की घड़ी में 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की। उन्होंने प्रशासन से सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू करने और परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की।
विक्रांत यादव पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के छोटे भाई है। वहीं विक्रांत यादव की पत्नी कीर्ति यादव सहसवान ब्लाक प्रमुख हैं। वे क्षेत्र में एक वरिष्ठ भाजपा नेता के रूप में सक्रिय हैं और अपनी समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं।
बता दें कि विक्रांत यादव इससे पहले भी लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। 31 अगस्त की रात हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम मेवली निवासी दो सगे भाइयों सुखबीर (25)व जसवंत (20) की असमय मौत हो गई थी इस हादसे में थार सवार कुल चार युवकों की मौत हुई थी सभी युवक रक्षाबंधन पर घर आए थे और दिल्ली कम पर लौट रहे थे इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास ग्राम मेवली पहुंचे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और मानवता के नाते अपनी ओर से ₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।अपनी तत्काल मदद और गरीब-असहाय परिवारों के साथ खड़े होने के कारण क्षेत्र के लोगों में उनकी काफी सराहना होती है।