सहसवान। प्रधानी के उपचुनाव में संतोष कुमार को 85 मतों से पछाड़कर संजीव कुमार ने पिता जी की कुर्सी को रखा बहाल
बताते चलें कि विकास खण्ड दहगवां क्षेत्र के गॉव समसपुर कूवरी में ग्राम प्रधान राम प्रासाद सिंह की डेंगू के प्रकोप के चलते इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। जहां 2 मार्च को उपचुनाव हुआ था। जहां तीन प्रत्यासी संजीव कुमार संतोष कुमार एव धर्मपाल सिंह मैदान में उतरे थे। जहां आज दिनांक 4 मार्च को मतगड़ना हुई । इसमे संजीब कुमार ने संतोष कुमार को 85 मतों से हराकर ग्राम प्रधान की कुर्सी पर पुनः कब्जा किया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजीव कुमार एव उनके बड़े भाई प्रदीप यादव प्रधान ने समस्त ग्राम वासियों व तहेदिल से धन्यवाद दिया तथा आश्वासन दिया कि गॉव में विना किसी भेदभाव के विकास किया जाएगा। साथ ही हाथ जोड़कर अपील करत3 हुए कहा कि होली का त्योहार नजदीक है सभी लोग आपस मे भाई चारे के साथ होली का त्योहार मनाए। आपको एक वार अवगत कराते चले कि स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह के बारे में उनके भाई गनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार 5 जुलाई 1988 में प्रधान बने थे दूसरी बार वर्ष 2000 में तीसरी बार 2005 में तथा चौथी बार वर्ष 2021में प्रधान बने थे। इसके अलाबा वर्ष 2009 से 2014 तक साधन सहकारी समिति दहगवां के सभापति एवं वर्ष 1987 से 2017 तक संचालक रहब थे। आपको बतादे चले कि मीडिया कर्मियों ने स्वर्गीय रामप्रसाद के छोटे भाई गनपत सिंह से उनके भाई रामप्रसाद के बारे में जब पूछताछ की तो उनके आंखों में आंसू आ गए बताया कि हम जब तक जियँगे तब तक भूल नही पाएंगे। हम दौनो भाइयों में बहुत ज्यादा प्रेम था।

You missed