अभियान दहन न्यायालय के आदेश पर भारी मात्रा में अवैध शराब और नशीले पदार्थ किए गए ठिकाने

सहसवान! बदायूँ जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कड़े रुख के साथ-साथ पुलिस अब थानों के मालखानों में वर्षों से लंबित पड़े सामान के निस्तारण में भी तेजी ला रही है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान दहन के अंतर्गत थाना सहसवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 128 मुकदमों से संबंधित माल का विधिक निस्तारण किया जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब को परिसर में ही बहाकर नष्ट कर दिया गया क्षेत्राधिकारी सहसवान एवं तहसीलदार सहसवान की गरिमामयी उपस्थिति में निस्तारण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह व मालखाना प्रभारी उप-निरीक्षक सुधीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस टीम ने न्यायालय सहसवान व बदायूँ में प्रभावी पैरवी के उपरांत प्राप्त आदेशों के क्रम में यह कदम उठाया। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, निस्तारण किए गए कुल 128 मालों का विवरण
आबकारी अधिनियम 107 मुकदमों से संबंधित अवैध शराब। एनडीपीएस एक्ट 19 मुकदमों से संबंधित नशीले पदार्थ अन्य पूर्व में दाखिल वाहन एवं लाइसेंसी शस्त्रों का भी विधिपूर्वक निस्तारण किया गया।