जरीफनगर। आज थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पूरे दलबल के साथ फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाने की जनता से अपील की जो थाना परिसर से चलकर दंहगवा व कई ग्रामीण क्षेत्रों में निकला गया और थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया खुराफाती लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की खुराफात करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। अशांति फैलाने की या कोई अनैतिक कार्य करने का प्रयास ना करें अगर कोई अप्रिय स्थिति सामने आती है। तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

You missed