ग्वालियर भिवाड़ी। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3053 द्वारा ‘आभार’ कार्यक्रम का आयोजन प्रगति विद्यापीठ, ग्वालियर में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी के पदाधिकारियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

वर्ष 2024–25 के दौरान रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए क्लब को कुल 23 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से पब्लिक इमेज अवॉर्ड, सर्विस प्रोजेक्ट अवॉर्ड, स्किल डेवलपमेंट अवॉर्ड, क्लब हाइएस्ट टीआरएफ अवॉर्ड, 7 स्टार क्लब अवॉर्ड, डिस्ट्रिक्ट इवेंट अवॉर्ड, इनोवेटिव गवर्नर अवॉर्ड एवं एक्सेप्शनल गवर्नर अवॉर्ड शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नीरज झालानी को “President of the Year 2024–25” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जो कि डिस्ट्रिक्ट 3053 के 76 क्लबों में से सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष के रूप में चयनित होने का गौरव है।

रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी द्वारा वर्षभर जनहित में किए गए प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:
रोटरी फाउंडेशन को डिस्ट्रिक्ट में सर्वाधिक आर्थिक सहयोग,CSR सहयोग से दो सरकारी स्कूलों का विकास,विकलांग सहायता शिविर,रोटरी ट्रैक्टर सेवा,राम चौक मोक्षधाम का नवीनीकरण,सड़क मरम्मत कार्य,रोटरी ब्लड कलेक्शन बस द्वारा दर्जनों रक्तदान

शिविर,रोटरी उपवन में वृक्षारोपण,रोटरी इमरजेंसी मेडिकल बैंक के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, व्हीलचेयर, मेडिकल बेड की उपलब्धता,दो रोटरी एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य सेवा,जल मंदिर सेवा,रोटरी सिलाई सेंटर एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रतिदिन 120 महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर एवं इंग्लिश स्पीकिंग का प्रशिक्षण, अनेकों मेडिकल कैम्प, मैराथॉन, अनेक सरकारी स्कूल में सहयोग कार्य किए गए

वर्ष 2024–25 में क्लब द्वारा 85 से अधिक सेवा प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

इस गरिमामयी अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नीरज झालानी, बरखा झालानी, सचिव हेमंत शर्मा, प्रियंका शर्मा, हरीश गौड़, हेमा गौड़,सीए बी.एम. अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, इंद्रपाल शर्मा, वीणा यादव, सुनील यादव, खेम गुुप्ता, प्रशांत खंडेलवाल, योगेश जैन, श्वेता जैन, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, राजकुमार गोयल, हरीश पालीवाल, आर.के. भारद्वाज, संजय गुलाटी एवं हरीश सिंघल , खेम गुप्ता ,पीयूष झालानी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072