सहसवान। जनहित के मुद्दों से लंबे समय से जुड़े रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी का नाम सहसवान में आज भी सम्मान से लिया जाता है।
नगर के व्यापारी उस समय को याद करते हैं जब बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन्होंने उच्च अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग एवं तत्कालीन मंत्री स्तर तक पहुंचकर व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखा था। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनके प्रयासों से व्यापारियों के हितों की रक्षा हुई और बाजार को बड़ी क्षति से बचाया जा सका।
दो बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बावजूद अनुज माहेश्वरी लगातार जनता के बीच सक्रिय बने हुए हैं तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
आज भी अनुज माहेश्वरी ने अपने कार्यालय पर जन समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया और जनता की समस्याओं का समाधान कराया। कार्यालय पर बिजली, पानी, सड़क और सफाई से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समय से निस्तारण होगा।
यही कारण है कि क्षेत्र में उन्हें जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है।