सम्भल। भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी 8 सम्भल लोकसभा क्षेत्र जय भाजपा, तय भाजपा सम्भल लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा कुंदरकी के मंडल रतनपुर कलां के विभिन्न गांवों
करीमपुरजब्ती, मालीपुर, रतनपुर कला, भाण्डारा, भाण्डारी, करनपुर, कोण्डारी, युसुफपुर , हिसामपुर मुण्डी में आयोजित हुई जन आशीर्वाद यात्रा।


संभल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने जनआशीर्वाद यात्रा की रैली निकाल कर विभिन्न गांवों में सभा को संबोधित कर उनका आभार व्यक्त किया। इसी के साथ ग्रामीणों के बीच उपस्थित होकर संभल की खुशहाली के लिए ग्रामीणों से शत प्रतिशत समर्थन एवं सहयोग की अपील की।


परमेश्वर लाल सैनी जी ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा की जीत के बाद संभल विकास की नई ऊंचाईयों को छूएगा। क्षेत्र की हर समस्या को हल करना ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।


हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे साथ जुड़कर संभल को एक खुशहाल संभल बनाने के लिए संकल्पित रहेगा। इस यात्रा के दौरान विधानसभा प्रभारी श्री महेंद्र प्रजापति, जिला महामंत्री श् कमल प्रजापति, श्री दिनेश ठाकुर, विधानसभा संयोजक श्री बालेचरण वाल्मिकी ब्रिजेश लोधी (मंडल अध्यक्ष रतनपुर कला मंडल से किसान

मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरादाबाद सतेंद्र चौधरी जी एवं मुरादाबाद जिला अध्यक्ष शेफाली जी के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

You missed