बदायूं।नगर पालिका परिषदों में नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका बदायूं में मंगलवार को राज्यपाल द्वारा पांच नामित सभासदों की सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल के द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण में नामित सभासद कन्हैया लाल गुप्ता,पंकज शर्मा,हिमांशु
कठेरिया ,रचना सपड़ा,दीपक सक्सेना ने गोपनीयता की शपथ ली इस मौके पर पीके वर्मा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।