बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की शपथ दिलाई। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता 30 जनवरी से 13 फरवरी तक अभियान चलेगा। इस अभियान में जनमानस को कुष्ठ के प्रति जागरूक किया जाएगा ।
जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ रोग की पहचान बहुत आसान है। त्वचा से हल्के रंग के दाग धब्बे जो सुन्न होते हैं । वह कुष्ठ हो सकता है। उनमें खुजली न होना , पसीना न आना , उन दाग धब्बे पर बालों का गिर जाना , नाक बैठ जाना ,जख्म हो जाए तो जल्दी भरते नहीं है । लंबे समय तक इलाज न करने से रोगी में विकृति आने लगती है । यदि समय से इलाज मिल जाए तो व्यक्ति विकलांगता से बच जाता है और एमडीटी खाने से पूर्णतया ठीक हो जाता है । इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर मोहन झा , एनएमए मानवीर सिंह , डॉक्टर निरंजन सिंह , उमेश राठौर , विशेष मिश्रा , बृजेंद्र बघेल , छंगालाल , जयपाल मौर्य , महेंद्र बाबू , पदमा देवी आदि उपस्थित रहे ।
