बदायूं। सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बदायूं के भाजपा विधायक लुटेरे हैं।
बिल्सी, दातागंज समेत सभी जगहों पर विधायकों की शह पर कई अवैध काम हो रहे हैं। जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पार्टी से गुटबाजी पूरी तरह से समाप्त की जाएगी। जो असंतुष्ट हैं उसे पहले मनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद यदि वह पार्टी के हित में काम नहीं करते हैं तो आगे का फैसला पार्टी लेगी। उन्होंने कहा आगामी 2027 के चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।

