सहसवान (बदायूं) आज देश भर में ईद-उल-अजहा की नमाज पूरी तरह से शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। ईदगाहों और मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ी, जहाँ नमाजियों ने देश, प्रदेश और अपने शहर में अमन-चैन, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआएं मांगी।शांतिपूर्ण आयोजन के साथ ईद को संपन्न कराया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में खुशहाली की प्रार्थना की।प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के कारण आयोजन अनुशासित तरीके से पूरा हुआ। इसको लेकर मीरा साहब ईदगाह ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया गया लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशी की दुआ मांगी ईद उल अजहा (बकरीद) के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी धनंजय सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला सुबह से ही मस्जिदों के आसपास नमाजियों की भीड़ नजर आ रही थी।
