कुंवरगांव। थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाया जा रहा है। नवरात्र के अवसर पर चल रहे फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के गांव खासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं व महिलाओं ने भाग लिया।

थाना प्रभारी राजेश कौशिक के निर्देशन में पुलिस टीम व मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियों ने प्राथमिक विद्यालय खासपुर में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी विपरीत स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 102,108, 1076, 1098 और 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का लाभ लें। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने छात्राओं को यह भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। इसके बाद गांव में महिलाओं के बीच भी बैठक कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने थाना प्रभारी राजेश कौशिक की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को मिशन शक्ति के पंपलेट वितरित किए गए।