कुंवर गांव । सालारपुर के गांव बल्लिया में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन पुष्पेन्द्र शास्त्री द्वारा किया जा रहा है जहां वृहस्पतिवार को नवरात्रि के पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा गांव में शिव मंदिर से बरी वाले महाराज से होकर होकर गांव में घूमते हुए परमेश्वरी सिंह शाक्य पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश

रखकर सुंदर भजनों पर झूमते चल रही थीं यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय युवा विकास संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सालारपुर रचित शाक्य ने फीता काटकर किया इस दौरान गांव के रामतीरथ शाक्य , बेचें शाक्य, राजवीर शाक्य, नन्हें शाक्य, जगपाल शाक्य,फतेह राम शाक्य, अनिल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

You missed