बरेली, 18 जुलाई। आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा एक आदेश जारी किया गया था जिसमें बताया गया था कि नगर क्षेत्र में मीट की सारी दुकानें साबन में बंद रहेंगी।

ऐसे तमाम लोगों ने इसमें आपत्ति की और शहर में इस तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, आज मीट कारोबारियों के अध्यक्ष आरिफ कुरैशी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले जिसमें उन्होंने बताया कि हमारा साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहता है, सावन माह में हम गंगा जमुनी-तहजीब के तहत अपना साप्ताहिक अवकाश सोमवार को रखना चाहते हैं, जिससे हमारे हिंदू भाइयों की भावनाएं आहत ना हो, सोमवार को हम लोग अपनी मीट की दुकाने बंद रखेंगे, जिलाधिकारी ने सराहना करते हुए तत्काल पुलिस को निर्देश दिए कि बेवजह मीट कारोबारियों को परेशान ना किया जाए, और यह भी कहां अपने नीचे चौकी स्तर तक बता दिया जाए कि सोमवार को स्वैच्छिक मीट कारोबारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे, अन्य दिनों में मीट कारोबारियों को किसी भी तरह से प्रताड़ित न किया जाए।

रिपोर्टर – सिटिल गुप्ता

You missed