बदायूं। शहर के मीरा चौकी जी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने शिशुओं के लिए ‘शिशु नगरी’ कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिशुओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना था, जिसमें नन्हे बच्चों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि ‘शिशु नगरी’ जैसी गतिविधियां शिशुओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से न केवल शिशुओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं का विकास होता है, बल्कि उनमें शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक क्षमताएं भी बढ़ती हैं।”शिशु गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत छोटे-छोटे शिशुओं के लिए कई रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें रस्सा-कश, बनाना ईटिंग, स्वीट ड्रिंक , पासिंग बैलून , कैचिंग बॉल एवं बाथिंग रेस प्रमुख रहीं।

नन्हे बच्चों ने जोश के साथ इन खेलों में हिस्सा लेकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में रूपाली रस्तोगी, सेजल सक्सेना, द्रोपा राठौर, श्रुति साहू, ज्योति बाला सक्सेना, रिचा मिश्रा, पूजा शर्मा, और विनीता यादव ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ललित कुमार मौर्य ने किया।इस मौके पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, प्रवेश मिश्रा, अनोज पटेल, शिवांगी, रूचि, कंचन, नेहा, संतोष, हिमांशु शुक्ला और अचल शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा