सहसवान- दंहगबा ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य निवासी ठा0 ओमवीर सिंह के सुपुत्र नीतीश कुमार उर्फ मोंटी का भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अग्निवीर योजना में चयन हुआ है। नीतीश के चयन से पूरे गांव व क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
प्रशिक्षण पर रवाना होने से पूर्व युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने नीतीश के आवास पहुंचकर उन्हें पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने कहा नीतीश ने अग्निवीर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे रामपुर टप्पा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अग्निपथ योजना युवाओं को देश सेवा का सुनहरा अवसर दे रही है। नीतीश जैसे युवा ही नए भारत की ताकत हैं।
उन्होंने नीतीश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा नीतीश से प्रेरणा लेकर देश सेवा में आगे आएं।
ग्रामीणों ने भी नीतीश को बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीतीश का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मातृभूमि की सेवा करेंगे।